हरियाणा सरकार ने कहा- काफी समय दे दिया अब कोई छिपा हुआ जमाती मिला तो सीधा जेल जाएगा
जमातियों पर सख्ती / 

 


" alt="" aria-hidden="true" /> अम्बाला. हरियाणा में छिपे हुए तब्लीगी जमात के लोगों के बाहर आने का समय समाप्त हो गया है। इसके बाद अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा है कि अब कोई छिपा हुआ तब्लीगी सामने आएगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। विज ने कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों को बाहर आने का समय दिया गया था। कुछ लोग अपने आप बाहर आए भी हैं लेकिन जो नहीं आए, उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा।


हरियाणा में 158 संक्रमित में से 107 का है जमात से कनेक्शन
हरियाणा में अब तक कुल 158 संक्रमित हैं। इनमें से 107 संक्रमितों का कनेक्शन जमात से है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं।
हरियाणा में 1526 जमातियों को तलाश किया गया
हरियाणा में पुलिस ने अब तक 1526 जमातियों को खोजा है। लेकिन अभी संदेह है कि अनेक जमाती छिपे हुए हैं। गृह मंत्री अनिल विज की ओर से इन्हें बुधवार शाम पांच बजे तक का समय दिया गया था। विज ने कहा था कि जो जामती हैं वह अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर जमातियों ने छिपने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई करेंगे।



Popular posts
दर्पण कॉलोनी हत्याकांड कुत्थी सुजली
दर्पण कॉलोनी हत्याकांड युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, May 31, 2021 • shy ग्वालियर ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू के बीच दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों बदमाश राहुल, प्रशांत, कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद हत्या आरोपी बोले हैं कि उसने जोश में होश खोकर थप्पड़ मारने के बाद सारी सीमाएं पार कर दी थीं। इसलिए सबक सिखाना जरूरी था। घटना 26 मई दोपहर 12 बजे दर्पण कॉलोनी थाटीपुर की थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीनों को शहर से ही गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन उनके UP से पकड़े जाने की खबर है। यह था पूरा मामला थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय वरुण पुत्र रामेन्द्र सिंह सिकरवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह नेवी में सिलेक्ट हुआ था, लेकिन लॉकडाउन के कारण जा नहीं सका था। वरूण का चचेरा भाई अर्जुन सिकरवार पुलिस जवान है। बुधवार दोपहर वह दर्पण कॉलोनी वैंडी स्कूल के सामने पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां राहुल शर्मा, अपने साले प्रशांत शर्मा व दोस्त कपिल भदौरिया के साथ पहुंचा। यहां राहुल और वरूण में बहस हुई। इस पर राहुल ने पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन फायर किए। दो गोलियां हवा में चलाई गईं थी। तीसरी गोली वरूण के गले में लगी। गोली लगने के बाद वरूण वहीं गिर पड़ा और तीनों हमलावर गाड़ियों पर सवार होकर भाग गए। जिसके बाद परिजन वरूण को अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो वहां उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। हत्या से तीन दिन पहले ही उसका रोका हुआ था। शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। TI थाटीपुर थाना आरबीएस विमल ने हत्या के बाद राहुल, प्रशांत व कपिल भदौरिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस को रविवार को सफलता मिल गई है। तीनों आरोपी राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा व कपिल सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको पुलिस शहर से गिरफ्तार करना बता रही है, लेकिन यूपी के झांसी से गिरफ्तार होने का पता लगा है। इन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को राहुल ने पूछताछ में बताया है कि वरूण भी उनका दोस्त था, लेकिन ज्यादा जोश के कारण वह होश खोता जा रहा था। हत्या से एक दिन पहले शाम को उसने एक दोस्त में थप्पड़ मार दिया था। जब विरोध किया तो मुझसे भी बहस करने लगा था। इसलिए उसे सबक सिखाना पड़ा।
ग्वालियर शिक्षक के यहां लोकायुक्त का छापा
Image
10 अप्रैल 2020 का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहु-काल का समय  
Image
राज्यपाल की पहल पर विश्वविद्यालय कर रहे कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद