बैरसिया में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री













बैरसिया में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री
रायसेन | 


 

    " alt="" aria-hidden="true" />स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भोपाल जिले के बैरसिया में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर महान विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और वंचित वर्गो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अतुलनीय संघर्ष किया।
    स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब ने सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया। उनका सपना था कि गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडा जाए, तभी सही मायने में देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के बिना किसी समाज, देश या व्यक्ति का उत्थान संभव नहीं है। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित होने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने देश के लिए एक समृद्ध और उत्तम संविधान की रचना की। वे समृद्ध भारत के शिल्पकार थे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।  




Popular posts
दर्पण कॉलोनी हत्याकांड कुत्थी सुजली
ग्वालियर शिक्षक के यहां लोकायुक्त का छापा
Image
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से बचाव में उपचार के सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाएं
दर्पण कॉलोनी हत्याकांड युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, May 31, 2021 • shy ग्वालियर ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू के बीच दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों बदमाश राहुल, प्रशांत, कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद हत्या आरोपी बोले हैं कि उसने जोश में होश खोकर थप्पड़ मारने के बाद सारी सीमाएं पार कर दी थीं। इसलिए सबक सिखाना जरूरी था। घटना 26 मई दोपहर 12 बजे दर्पण कॉलोनी थाटीपुर की थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीनों को शहर से ही गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन उनके UP से पकड़े जाने की खबर है। यह था पूरा मामला थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय वरुण पुत्र रामेन्द्र सिंह सिकरवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह नेवी में सिलेक्ट हुआ था, लेकिन लॉकडाउन के कारण जा नहीं सका था। वरूण का चचेरा भाई अर्जुन सिकरवार पुलिस जवान है। बुधवार दोपहर वह दर्पण कॉलोनी वैंडी स्कूल के सामने पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां राहुल शर्मा, अपने साले प्रशांत शर्मा व दोस्त कपिल भदौरिया के साथ पहुंचा। यहां राहुल और वरूण में बहस हुई। इस पर राहुल ने पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन फायर किए। दो गोलियां हवा में चलाई गईं थी। तीसरी गोली वरूण के गले में लगी। गोली लगने के बाद वरूण वहीं गिर पड़ा और तीनों हमलावर गाड़ियों पर सवार होकर भाग गए। जिसके बाद परिजन वरूण को अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो वहां उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। हत्या से तीन दिन पहले ही उसका रोका हुआ था। शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। TI थाटीपुर थाना आरबीएस विमल ने हत्या के बाद राहुल, प्रशांत व कपिल भदौरिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस को रविवार को सफलता मिल गई है। तीनों आरोपी राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा व कपिल सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको पुलिस शहर से गिरफ्तार करना बता रही है, लेकिन यूपी के झांसी से गिरफ्तार होने का पता लगा है। इन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को राहुल ने पूछताछ में बताया है कि वरूण भी उनका दोस्त था, लेकिन ज्यादा जोश के कारण वह होश खोता जा रहा था। हत्या से एक दिन पहले शाम को उसने एक दोस्त में थप्पड़ मार दिया था। जब विरोध किया तो मुझसे भी बहस करने लगा था। इसलिए उसे सबक सिखाना पड़ा।
इटारसी नगर में कोरोना संक्रमित पाए गए व्‍यक्तियों के निवास स्‍थल के चारो ओर 1 किमी एरिया कंटेनमेंट एरिया घोषित