राज्यपाल की पहल पर विश्वविद्यालय कर रहे कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद  
 


टीकमगढ़ | राज्यपाल श्री लालजी टंडन की पहल पर राजभवन और विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्वों और आधुनिक तकनीक में पारगंत हो रहे है। विश्वविद्यालय और राजभवन द्वारा आई सी टी के उपयोग और समाज की जरूरतों में सहयोग का एक नया दौर शुरू हुआ है। राज्यपाल श्री टंडन के निर्देशों के पालन में राजभवन और प्रदेश के विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों का पालन करते हुए शैक्षणिक और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन आई सी टी के उपयोग द्वारा प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। गरीब और वंचित वर्ग की मदद के कार्य राजभवन और विश्वविद्यालय कर रहे है। 
सचिव राज्यपाल श्री मनोहर दुबे ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर की निर्माण कार्य की समीक्षा की गई है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों को राज्यपाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि आईसीटी का उपयोग करते हुए छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों का  प्रभावी संचालन किया जाए। विश्वविद्यालय कोरोना वायरस संकट के दौरान घर पर ही रहते हुए छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक कार्य करा रहे हैं। प्रशासनिक कार्य भी कर रहे हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा विश्वविद्यालय कार्य परिषद की कार्यवाही को किया गया। वर्ष 2020-21 के बजट अनुमोदन की कार्यवाही की गई। बैठक में कुलपति सहित सभी सदस्यों ने अपने आवास से ही वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा बजट पर चर्चा कर, अनुमोदन की कार्यवाही की।
   विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा कोरोना वायरस संकट के दौरान सामाजिक दायित्वों में भी सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा छात्र-छात्राओं की मदद के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन का संचालन किया गया है। लॉककडाऊन के दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रह रहे छात्र-छात्राओं द्वारा हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क कर, उन छात्र-छात्राओं के रहने और भोजन की व्यवस्थाएं की। विश्वविद्यालय द्वारा परिसर और आसपास रहने वाले श्रमिकों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा सैनिटाइजर और मास्क का निरूशुल्क वितरण किया जा रहा है। गरीब और वंचित वर्गों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी की औषधियों का निरूशुल्क वितरण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा यह व्यवस्था भी की गई है कि जो जरूरतमंद हैं, विश्वविद्यालय से  संपर्क कर वह आवश्यक मदद प्राप्त कर सकते हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारियों और छिड़काव करने वालों को निरूशुल्क सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए गए। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने फूल माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया।



Popular posts
दर्पण कॉलोनी हत्याकांड कुत्थी सुजली
दर्पण कॉलोनी हत्याकांड युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, May 31, 2021 • shy ग्वालियर ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू के बीच दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों बदमाश राहुल, प्रशांत, कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद हत्या आरोपी बोले हैं कि उसने जोश में होश खोकर थप्पड़ मारने के बाद सारी सीमाएं पार कर दी थीं। इसलिए सबक सिखाना जरूरी था। घटना 26 मई दोपहर 12 बजे दर्पण कॉलोनी थाटीपुर की थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीनों को शहर से ही गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन उनके UP से पकड़े जाने की खबर है। यह था पूरा मामला थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय वरुण पुत्र रामेन्द्र सिंह सिकरवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह नेवी में सिलेक्ट हुआ था, लेकिन लॉकडाउन के कारण जा नहीं सका था। वरूण का चचेरा भाई अर्जुन सिकरवार पुलिस जवान है। बुधवार दोपहर वह दर्पण कॉलोनी वैंडी स्कूल के सामने पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां राहुल शर्मा, अपने साले प्रशांत शर्मा व दोस्त कपिल भदौरिया के साथ पहुंचा। यहां राहुल और वरूण में बहस हुई। इस पर राहुल ने पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन फायर किए। दो गोलियां हवा में चलाई गईं थी। तीसरी गोली वरूण के गले में लगी। गोली लगने के बाद वरूण वहीं गिर पड़ा और तीनों हमलावर गाड़ियों पर सवार होकर भाग गए। जिसके बाद परिजन वरूण को अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो वहां उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। हत्या से तीन दिन पहले ही उसका रोका हुआ था। शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। TI थाटीपुर थाना आरबीएस विमल ने हत्या के बाद राहुल, प्रशांत व कपिल भदौरिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस को रविवार को सफलता मिल गई है। तीनों आरोपी राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा व कपिल सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको पुलिस शहर से गिरफ्तार करना बता रही है, लेकिन यूपी के झांसी से गिरफ्तार होने का पता लगा है। इन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को राहुल ने पूछताछ में बताया है कि वरूण भी उनका दोस्त था, लेकिन ज्यादा जोश के कारण वह होश खोता जा रहा था। हत्या से एक दिन पहले शाम को उसने एक दोस्त में थप्पड़ मार दिया था। जब विरोध किया तो मुझसे भी बहस करने लगा था। इसलिए उसे सबक सिखाना पड़ा।
ग्वालियर शिक्षक के यहां लोकायुक्त का छापा
Image
10 अप्रैल 2020 का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहु-काल का समय  
Image