भोपाल.(शब्द वीर) मध्य प्रदेश की सिहाशी उठापटक का मुख्य किरदार ज्योतिरादित्य सिंधिया हें। कांग्रेस के साथ का 18 वर्ष का सियासी करियर दांव पे लगाकर सिंधिया मै ऐसे ही सामिल नही हुए हैं। उनके साथ कांग्रेस सरकार के 22 बाघी विधायको का भी करियर कगार पर है। राजनेतिक सूत्रों के मुताबिक सिंधिया ने भाजपा के साथ बड़ी डील की है। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह की भूमिका ऐहम मानी जा रही है। ऑपरेशन लोटस सफल हुआ और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सिंधिया केंद्र सरकार मै एहम बिभाग के मंत्री बनाए जाएंगे। उनके साथ बागी हुए 10 विधायक प्रदेश सरकार मै मंत्री बन सकते हैं। सिंधिया ने प्रदेश मै पहले अपने 15 मंत्री बनाने की शर्त रखी थी, लेकिन बाद में वे 10 पर राजी गए। इसमें एक पद उपमुख्मंत्री का भी रहेगा।
(किसको क्या मिल सकता है)
ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा मै आते ही अपनी धाक जमाने वाले सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाना तेय माना जा रहा है। मै केंद्र सरकार मै उद्योग- बंडिज्या,नागरिक उड्डयन या खनिज मै से किसी एक विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
(इमरती देवी) सिंधिया के लिए कुएं मै भी कुद जाने की बात
कहने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए खुलकर बयान बाजी करती रही हैं। उन्हें प्रदेश में केबिनेट मंत्री बनाने का आश्वासन मिला है।
(प्रद्युम्न सिंह तोमर)
प्रद्युम्न को लेने से भाजपा के ग्वालियर- चंबल अंचल के सबसे जायदा सियासी गणित गड़बड़ाए,लेकिन पारिस्थ को देखते हुए उनसे भी केबिनेट मंत्री बनाने का वादा किया है।
(गोविन्द राजपूत)
कमलनाथ सरकार मै परिवहन एवं राजस्व मंत्री रहे राजपूत अब कांग्रेस और सरकार पर खुलकर हमले कर रहे हैं। राजपूत को केबिनेट मंत्री बनाने का भरोशा दिया गया है।
(तुलसी सिलावट)
सिलावट को प्रदेश सरकार मै उपमुख्मंत्री के साथ एहम विभाग देने का भरोसा दिलाया गया है।सिंधिया अब अपने राजनेतिक कद का विस्तार करते हुए ग्वालियर- चंबल से बाहर निकलकर पूरे प्रदेश के नेता के रूप में खुद को स्थापित करने की कोशिश में है। इसकी शुरुआत मालवा से होगी । सिलावट को बड़ी ज़िममेदारी दिलाकर सिंधिया मालवा मै अपना बर्चश बढ़ाने की तयारी मै है।
(प्रभुराम चोधरी)
रायसेन से भाजपा मै कई दिग्गज नेता है, ए पहले भी भाजपा सरकार मै मंत्री रहे हैं । ऐसे मै चोधरि को मंत्री बनाने की शर्त तो मानी गई है। लेकिन उनके कद पर अभी विचार नहीं हुआ है।
(महेंद्र सिंह सिसोदिया)
सिंधिया के करीबी पूर्व मंत्री सिसोदिया को भी राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर तय किया गया है। सिसोदिया के निजी निवास पर इन दिनों भाजपा का झंडा लगा हुआ है।