भोपाल-स्वास्थ्य और पुलिस महकमे मेंफैला संक्रमण,

 जांच के आदेश


भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण कैसे फैला, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के 34 कर्मचारी और 10 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। सतर्कता के लिहाज सेकलेक्टर और डीआईजी ने भी जांच के लिए स्वाब के संपल दिए हैं। हालांकि दोनों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए ज्यादातर अफसरों ने घर तक छोड़ दिए हैं। सभी होटल, गेस्ट हाउस, प्रशासनिक अकादमी, पुलिसमैस में रहने चले गए। स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल, हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी रहे विजय कुमार, डॉ. वीणा सिन्हा के अलावा अधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं, इनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री की जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने कहा है कि इसके निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। असलियत सामने आने के बाद एक्शन लेंगे। किदवई ने बताया कि संपर्क से ही कोरोना संक्रमण का विस्तार होता है। प्रभावित व्यक्ति किन लोगों से, किसक्रम में मिले और यहकहां से शुरू हुआ, इसकी ट्रेसिंगजरूरी है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की आज प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 8 नए मरीज मिले है। भोपाल में अभी तक 92 लोग इससंक्रमण के पाए गए हैं। प्रदेश में जरूरी सामान की किल्लत लॉकडाउन के चलते पूरे प्रदेश में जरूरी सामान की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में हालत और ज्यादा खराब है। कई घरों में किराने का सामान नहीं है। दुकानों पर सप्लाई नहीं होने के कारण लोग जरूरी सामान नहीं ले पा रहे हैं। भोपाल में तीन दिन सब्जी की सप्लाई नहीं हुई है। दूध को लेकर भी परेशानी है। बुधवार को हनुमान जंयती पर लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और मंदिरों से दूरी बनाए रखी। तड़के हनुमान मंदिरों में पुजारियों ने पूजा-पाठ के बाद मंदिरों के पटबंद कर दिए। इंदौर: सात दिन में 145 जनाजे चार का इंदौर में संक्रमितों और मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां मुस्लिम समाज में अचानक मौतें होने का सिलसिला फिलहालथम नहीं रहा है। अप्रैल के छह दिन में शहर के मात्र4 कब्रिस्तानों में मौतों का जो आंकडा 127 था, वह सातवें दिन 145 पर पहुंच गया। मतलब एक दिन में ही 18 जनाजे सिर्फ उन्हीं चार कब्रिस्तान में पहुंचे, जो क्वारेंटाइन एरिया के लिए ही हैं। मीडिया खुलासे के बाद राज्य सरकार ने भी इंटेलिजेंसके जरिए मौत के आंकड़ों की जानकारी ली। इधर, चंदन नगर, छत्रीपुरा और खजराना में स्थानीय पुलिसने कब्रिस्तान में रखे रजिस्टर की कॉपियां भी निकलवाईं। अब तक जो मौत पिछले 7 दिन में हुई हैं, उनमें औसत आयु 64.41 आई। इसके लिए कब्रिस्तान से मिली सूची के हिसाब से 50 लोगों की मृत्युकी औसत उम्र निकाली गई। इंदौर में कोरोना से। 15 दिन में 15 लोगों की मौत ये होमगार्डसैनिक आनंद प्रजापति हैं। इंदौर में आनंद विजय नगर पुलिस के साथ कोरोना ड्यूटी में लगे हैं। आनंद की पत्नी ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया तो वे अस्पताल पहुंचे। दूरसही पत्नी का हालचाल जाना और बेटी को निहारा। फिर वापस ड्यूटी पर चले गए। आनंद को अधिकारियों ने छुट्टी लेने को भी कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मंगलवार को इंदौर में 22 पॉजिटिव मरीज मिले, इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 173 पर पहुंच गई।